हरिद्वार: सौंदर्यीकरण के नाम पर नगर निगम द्वारा हरे पेड़ काटे जा रहे। भगत सिंह चौक का सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाना है। जिसका प्रस्ताव निवर्तमान पार्षद अनुज सिंह द्वारा निगम में दिया गया था।
निगम द्वारा शनिवार को चौक पर लगे हरे पेड़ों को काटा गया। जिस पर पेड़ लगाने वाली संस्था पर्यावरण ग्रीन एंड क्लीन सोसायटी द्वारा पेड़ काटने पर नाराज़गी जताई गई।
अध्यक्ष लव कुमार शर्मा ने कहा कि बिना पेड़ो को काटे भी चौक का सौंदर्यीकरण हो सकता था। पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा भगत सिंह चौक को प्रदूषण से बचाने और सौंदर्यीकरण के लिए लिया गया था। जिसके चारों तरफ रंग रोगन और छोटे छोटे पौधे लगाए गए थे। रोजाना उनमें पानी, खाद देने के बाद उन्हें बड़ा किया गया। जब पौधे बड़े पेड़ बन गए और चौराहे की शोभा बढ़ा रहे तो निगम द्वारा उन्हें काटा जा रहा। किसी भी चौराहे पर पेड़ नहीं हैं और जहां हैं वहां काटे जा रहे।
सचिव अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि लॉपिंग करके पेड़ों को बचाया भी जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस प्रकार से हरे पेड़ों को काटने से क्या लाभ है।
निवर्तमान पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि उनके द्वारा सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन