पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के भूगर्भ विज्ञान विभाग के छात्रों हेतु आई आई टी रुड़की के शोधार्थियों के सहयोग से सप्ताह में एक दिन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
विवि परिसर के भूगर्भ विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकृष्ण नौटियाल ने बताया कि विवि परिसर के प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार ढींगरा की पहल पर IIT रुड़की के भूगर्भ विज्ञान के प्रोफेसर संदीप नेगी के निर्देशन में ऋषिकेश में प्राध्यापकों की कमी के दृष्टिगत आई आई टी रुड़की के तीन शोधार्थी अमन कुशवाहा, गार्गी एवं मंजू को यह कार्य दिया गया हैं, जोकि आई आई टी रुड़की से भूगर्भ विज्ञान से Ph D कर रहे है व देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप प्राप्त कर रहे हैं। यह सभी शोधार्थी NET परीक्षा उत्तीर्ण है, शोधार्थी अमन ने BHU से, गार्गी ने सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से व मंजू ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय से शिक्षा दीक्षा ग्रहण की है।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो गुलशन कुमार ढींगरा ने कहा कि हमारे परिसर के भूगर्भ विज्ञान विभाग ने प्राध्यापकों की कमी के चलते छात्र हित में यह फैसला लिया गया है, इससे छात्रों को अभूतपूर्व लाभ मिलेगा।
इस दौरान वाणिज्य संकाय के डीन प्रो आर एम पटेल, कला संकाय के डीन प्रो डी सी गोस्वामी, भूगर्भ विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकृष्ण नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी शकुंतला शर्मा, जोत सिंह भंडारी, विवेक राजभर आदि उपस्थित थे।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित