संजीव शर्मा एनटीन्यूज़,हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत नरेंद्र गिरी महाराज के शिष्य को लेकर सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंच गई है।
सीबीआई की टीम में के अधिकारी शामिल है। सबसे पहले सीबीआई की टीम जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची वहां से आनंद गिरी को कार के जरिए हरिद्वार के श्यामपुर गांव लाया गया श्यामपुर गांव में आनंद गिरी का निर्माणाधीन आश्रम है।
सीबीआई की टीम आनंद गिरि से उसी के आश्रम में पूछताछ कर रही है। आश्रम को खंगाला जा रहा है। साथ ही आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच भी सीबीआई की टीम द्वारा की जा रही है।
सीबीआई की टीम के साथ है हरिद्वार पुलिस भी आश्रम में तैनात है। अभी कुछ दिन पहले ही नरेंद्र गिरी की मौत के बाद आनंद गिरि के इस आश्रम को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा सील कर दिया गया था।
नरेंद्र गिरी की मौत की जांच सीबीआई के ट्रांसफर होने के बाद फिर से सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची है फिलहाल टीम द्वारा आश्रम में जांच की जा रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन