राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के बीएससी 6th सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का 4 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण/ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के बीएससी 6th सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का 4 दिवसीय शैक्षणिक/ भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
भ्रमण कार्यक्रम 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम दिवस 8 अप्रैल को प्रातः महाविद्यालय के सम्मानित प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भ्रमण की शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात सर्वप्रथम विद्यार्थियों को वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के विभिन्न संग्रहालय म्यूजियम का भ्रमण किया जिसके अंतर्गत टिंबर संग्रहालय, गैर लकड़ी वन उत्पाद संग्रहालय, कीट विज्ञान संग्रहालय, वन रोग विज्ञान संग्रहालय, वन संवर्धन संग्रहालय आदि का भ्रमण किया और जानकारी प्राप्त की साथ ही वन अनुसंधान संस्थान स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग में वर्गीकरण के अंतर्गत हरबेरियन निर्माण के विषय में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ पीके वर्मा ने विस्तार से बताया।
भ्रमण के द्वितीय दिवस में विद्यार्थियों ने डॉल्फिन इंस्टीट्यूट आफ बायोमेडिकल और नेचुरल साइंस मंडुवाला, देहरादून का भ्रमण किया और वहां पर स्थित विकास और अनुसंधान प्रयोगशाला, शैक्षणिक प्रयोगशाला, टिशु कल्चर प्रयोगशाला आदि का भ्रमण कर वहां पर स्थित उच्च कोटि के उपकरणों के विषय में एकदिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया और जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात अपराह्न 6:00 बजे के बाद परेड ग्राउंड देहरादून में स्थित दून पुस्तक मेले में प्रतिभा किया और विभिन्न पुस्तकों के विषय में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के तृतीय दिवस में रीजनल साइंस सेंटर (विज्ञान धाम) झांझरा देहरादून का भ्रमण किया, जिसमें विज्ञान धाम के प्रभारी रावत जी ने विद्यार्थियों को साइंस पार्क और गैलरी जिसके अंतर्गत साइंस फन गैलरी, फ्रंटियर्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हिमालय की भूगर्भीय संरचना को बताने वाली गैलरी के विषय में विस्तार से बताया, तत्पश्चात इंटरएक्टिव प्रदर्शन गैलरी के अंतर्गत रोबोटिक क्लाउड, कंप्यूटिंग ए आर वी आर और परमाणु ऊर्जा मॉडलों के विषय में जानकारी दी।
पश्चात छात्र-छात्राओं ने डायनासोर पार्क, तारामंडल, 3D मूवी का भी आनंद लिया तत्पश्चात अपराह्न में छात्र-छात्राओं ने डीएनए प्रयोगशाला “ए सेंटर ऑफ़ अप्लाइड साइंस” ईस्ट ऑफ़ टाउन, देहरादून भ्रमण कर प्रशिक्षण में भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान की वैज्ञानिक डॉ अंकित। शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रयोगशाला में सेल्यूलर मॉलेक्युलर, डायग्नोस्टिक्स डीएनए प्रोफाइलिंग, फॉरेंसिक डीएनए प्रशिक्षण आदि के विषय में विस्तार से बताया। भ्रमण के अंतिम दिवस में छात्र-छात्राओं ने देहरादून स्थित देहरादून जू आदि का भ्रमणकर विभिन्न पेड़ पौधों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अंत में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि भ्रमण और प्रशिक्षण दोनों ही अधिगम और व्यक्तित्व विकास के अनिवार्य अंग है जो सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलते हैं।
भ्रमण से विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों में पढ़ी गई बातों को प्रत्यक्ष देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है, जिससे समझ गहरी होती है । विभिन्न संस्थान, संस्कृतियों और लोगों से मिलकर विद्यार्थियों का दृष्टिकोण व्यापक होता है। मेरा मानना है कि निश्चित ही भ्रमण और प्रशिक्षण से छात्राओं को लाभ हुआ होगा ।


More Stories
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन