एनटीन्यूज़: उत्तराखंड में बडी कक्षाओं के बाद छोटी कक्षाओं के बच्चों का भी स्कूल खुलने का इंतजार खत्म हो गया है, प्रदेश में अब कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के स्कूल भी खुलने जा रहे हैं, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस संबंध में शिक्षा सचिव को आदेश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की, जिसके बाद शिक्षा सचिव को 21 सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को खोलने के कयास लंबे समय से लगाए जा रहे थे, निजी स्कूल संचालक इसके लेकर सरकार के ऊपर दबाव बना रहे थे। हालांकि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे कहा था कि एक से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का मामला कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा और कैबिनेट ही इस पर अपने अंतिम मुहर लगाएगी। लेकिन आज शिक्षा मंत्री की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात में प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर चर्चा की जिसके बाद मुख्यमंत्री ने प्राइमरी स्कूलों को खोलने की सहमति जताई।
जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को 21 सितंबर से प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल (सरकारी और प्राइवेट) खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। जिसको लेकर जल्द ही शिक्षा विभाग के द्वारा अब गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन