एनटीन्यूज़: वन अनुसंधान संस्थान देहरादून द्वारा अनुसंधान सलाहकार समूह की 27वीं वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेषक अरूण सिंह रावत ने की। इसके अतिरिक्त 25 विषय विषेषज्ञोें, समूह समन्वयक अनुसंधान एवं वैज्ञानिक जी, डॉ0 एन0 के0 उप्रेती, डॉ0 पी0 एस0 रावत वैज्ञानिक-एफ, डॉ0 तारा चन्द, वैज्ञानिक-ई, संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रभाग प्रमुखों व प्रगतिशील किसानों, गैर सरकारी संस्थानों के सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
अरूण सिंह रावत ने अनुसंधान संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों, सलाहकार समूह बैठक के गठन के उदद्श्यों के बारे में बताया। बैठक में वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के 30 परियोजनाओं पर विचार-विमर्ष किया गया। 25 विभिन्न संस्थानों के विषय विषेषज्ञोें ने उक्त परियोजनाओं पर अपने तकनीकी सुझाव दिये ताकि इन परियोजनाओं को बेहतर ढंग से भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं षिक्षा परिषद् में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जा सके।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन