February 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड की मीनू गुप्ता ने जीता मिसेज एशिया अमेरिका का ताज

उत्तराखंड की मीनू गुप्ता ने जीता मिसेज एशिया अमेरिका का ताज

उत्तराखंड के किच्छा की बेटी मीनू गुप्ता ने अपने प्रदेश व देश का मान बढ़ाते हुए अमेरिका में आयोजित मिसेज एशिया अमेरिका के ब्यूटी कांस्टेस्ट का खिताब जीता है।

कैलीफोर्निया में 20 नवंबर को हुए कार्यक्रम में आयोजकों ने मीनू को ताज पहनाया। मीनू की सफलता पर उनके परिजनों को बधाई देने कई लोग उनके घर पहुंचे।

मीनू गुप्ता के भाई कंप्यूटर इंजीनियर अजीत गुप्ता ने बताया कि मीनू को बचपन से ही गायन, संगीत, डांस व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहद शौक रहा। वह वर्ष 2017 से अपने पति बिशाल गुप्ता के साथ अमेरिका में रह रही हैं।

वह अमेरिका के वांशिगटन में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक्सबौक्स की बिजनेस लीड पद पर हैं। अपनी प्रतिभा के बल पर वह मिसेज एशिया अमेरिका की प्रतियोगिता तक पहुंची।

About The Author