डीपी उनियाल, गजा: नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्वगणना प्रक्रिया मे सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी जानकारी आनलाइन दर्ज की।
उन्होंने प्रदेशवासियों से 24 अप्रैल तक स्वगणना करने की अपील की है। कहा कि यह एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी है।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकणों का संकलन नहीं है, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी ही भविष्य की की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करती है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इस बार सरकार द्वारा स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे नागरिक अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यकराई है स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं यह पहल पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित करती है, कहा कि जनगणना 2027 मे प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनायें।


More Stories
हरिद्वार की नन्ही दर्शिता ने फिर बढा़या मान, बनीं “मिस किड्स यूनीवर्स”
राजकीय महाविद्यालय पाबौ में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में एम. एस.ऑफिस (एडवांस्ड) पर हुआ व्याख्यान