नवल टाइम्स, 20 April, 2026: राजकीय महाविद्यालय पाबौ में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ‘देवभूमि उद्यमिता केंद्र’ के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा, जिला संयोजक एवं विषय विशेषज्ञ श्री दिलीप सिंह कुशवाहा (EDII) तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात परंपरा के अनुरूप मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. गणेश चंद ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उद्यमिता विषय की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन्होंने छात्र – छात्राओं को अवगत कराया ।
कार्यक्रम में जिला संयोजक व विषय विशेषज्ञ श्री दिलीप सिंह कुशवाहा ने प्रतिभागियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्यों चरणों तथा सपोर्ट सिस्टम – प्रोडक्ट डेवलपमेंट सपोर्ट, मार्केटिंग एंड बिल्डिंग सपोर्ट पैकेजिंग एंड फाइनेंसियल लिंकेज के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।
जिला संयोजक द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमी बनने के लिए कुछ नया ढूंढने नए विचार अवसरों और संभावनाओं को पहचानने के विषय में आवश्यक जानकारी देने के साथ डिजिटल नोमेड पहल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। व्याख्यान के अंत में ओरिएंटेशन में प्रतिभागी छात्र छात्राओं कि आगामी बूटकैंप हेतु टेस्ट लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सत्य प्रकाश शर्मा ने नए इंटरप्रेन्योर हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया व सफल उद्यमियों की सफलता की वास्तविक कहानी बताकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया उन्होंने देवभूमि उद्यमिता योजना में छात्रों को अपने नये नये विचार प्रस्तुत कर एक लाख रुपये की सीड फण्ड की धनराशि का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रयास करने को कहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 50 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गणेश चंद द्वारा किया गया।


More Stories
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की स्वगणना,, प्रदेशवासियों से भी की स्वगणना करने की अपील
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में एम. एस.ऑफिस (एडवांस्ड) पर हुआ व्याख्यान
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन