एनटीन्यूज़, उत्तराखंड: हल्द्वानी में देर रात 11:45 बजे करीब हीरा नगर स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर अचानक एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें उनके घर के अंदर सभी दरवाजे, अलमारियां और कई सारे अन्य चीजें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, लेकिन परिवार के सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है।
देर रात हुए इस धमाके में घर के अंदर के दरवाज़े समेत सभी सामान तहस-नहस हो गया।
साथ ही उन्होंने कहा कि आर्मी की टीम भी जांच करने आएगी, जिसके आधार पर ही इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया जा सकता है।वहीं एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस की फॉरेंसिक और बीडीएस की टीम ने घर के अंदर सभी जगहों से सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं, जिसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी, उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल धमाका किस तरह से हुआ इसके तमाम कारण हो सकते हैं जिससे पुलिस इंकार नहीं कर सकती है
स्थानीय लोगो के समेत जानकर लोगो की माने तो प्रथमदृष्टया आकाशीय बिजली गिरना प्रतीत होता है। आकाशीय बिजली का रौद्र रूप देखने को मिला है, जिससे घर के अंदर बेहद नुकसान हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास में मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, सीओ शांतनु पाराशर समेत प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौजूद था।


More Stories
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास
रावली महदूद की रामधाम कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण को एचआरडीए ने किया ध्वस्त
गजा: मुख्यमंत्री करेंगे गजा घंटाकर्ण महोत्सव का उद्घाटन, घंटाकर्ण मंदिर मे पूजा के साथ तैयारियां शुरू