उत्तराखंड: अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराए जाने के दिए निर्देश।
बता दें कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत राज्य में 532 मदरसे संचालित हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिना अनुमति के निजी मदरसे भी संचालित हो रहे हैं। इन्हें अवैध माना गया है।
नैनीताल के ज्योलिकोट के पास स्थित वीरभट्टी में में भी इसी तरह अवैध रूप से संचालित एक मदरसे के खिलाफ मिली शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने उसका निरीक्षण किया था।
इस दौरान टीम ने यहां कई अनियमितताएं पाईं। यहां 24 बच्चों को छोटे-छोटे गंदगी से भरे कमरों में रखा गया था। इनमें अधिकांश बच्चे बीमारी से ग्रस्त मिले।
इस अवैध मदरसे में बच्चों अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया।
यहां पढऩे वाले बच्चों ने मदरसा संचालक व उनके पुत्र पर शारीरिक शोषण के आरोप भी लगाए। प्रशासन ने मदरसे को सील करने के साथ ही संचालक पर प्राथमिकी भी दर्ज की है।
ACS गृह को इस मामले में निर्देश जारी कर दिए गए है। जिसके बाद सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गई है।


More Stories
हल्द्वानी: फ्रिज का प्लग निकालते समय करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत
कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
गंगा की तेज धारा में बह रहे शिवभक्त को आपदा राहत दल ने मुश्किल से बचाया