उत्तराखंड: राज्य में अब बिजली पानी महंगी हो गई है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया।
वहीं पानी के बिल में 15% की बढ़ोतरी हो रही है, यह बिजली पानी की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।
इस साल नए वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढोतरी की है।
प्रदेश के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।
करीब 7000 मत्स्य पालक अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ ले सकेंगे।
10 दिन में बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ता को 1.50% और अन्य माध्यम से 1% की छूट मिलेगी। किसान अगर ट्यूबवेल का बिल एक माह में जमा कराएगा तो उसे 5% की छूट दी जाएगी।


More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न अखाड़ों के संतों और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरिद्वार: सहकारी भंडार चुनाव में हंगामा, मतदान केंद्र पर विकास तिवारी की पिटाई से मचा हड़कंप
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश