उत्तराखंड: उत्तरकाशी जनपद के यमुनाघाटी में आज सुबह 3:49 पर भूकंप के झटके महसूस किये गए।
भूकंप की तीव्रता 2.9 थी और केंद्र बडकोट तहसील के स्यालना गांव के जंगलों में था।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे।
फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रात 3.49 मिनट पर झटके महसूस किये गए। जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की ओर भागे। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। सभी तहसील थाना चौकिया से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है।


More Stories
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान
हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया करेंगे तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ
भारत की आंतरिक आर्थिक आत्मनिर्भरता को मज़बूत करने वाला बजट – अरविन्द सिसोदिया