भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही की है। नैनीताल के रामनगर में स्थित एलआईयू के कार्यालय में विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए LIU में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन जारी है। इसी क्रम में आज विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए एलआईयू में तैनात दरोगा सौरभ राठी और हेड कांस्टेबल गुरुप्रीत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट जांच के बदले 2500 की रिश्वत मांगी गई थी।
ये दोनों लोग पासपोर्ट नवीनीकरण के नाम पर 2500 की रिश्वत मांग रहे थे। आज ट्रैप टीम द्वारा जाल बिछाकर दोनों को 2000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप टीम के सामने इंस्पेक्टर सौरभ राठी ने पैसे देने के लिए गुरप्रीत की तरफ इशारा किया था और पीड़ित ने पैसे हेड कांस्टेबल गुरप्रीत को दे दिए थे, इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग