उत्तराखण्ड: पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
विजिलेंस की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामला उत्तराखण्ड के बागेश्वर जनपद का है जहाँ काफलीगैर तहसील में तैनात पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा को सतर्कता विभाग की टीम ने एक हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की जानकारी सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी। विभाग द्वारा की गई जांच के बाद यह मामला सही पाया गया और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए ट्रैप टीम का गठन किया गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी गांव की जमीन की दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया था, जिसके एवज में पटवारी देवेंद्र सिंह बोरा ने 2,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता से पहले ही 1,000 रुपये ले लिए गए थे, जबकि बाकी 1,000 रुपये की मांग की जा रही थी।
फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली जा रही है, अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषयक कार्यशाला आयोजित
वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने पेश की हरिद्वार सीट से दावेदारी
महाविद्यालय कमांद में ‘नशामुक्त युवा’ विषय पर प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित