उत्तराखंड: विधुत विभाग के एक जेई द्वारा फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक उत्तरकाशी में यूजेवीएनएल में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड जल विद्युत निगम जोशियाड़ा में तैनात अवर अभियंता ने जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने बताया कि यूजेवीएनएल जोशियाड़ा में अवर अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष ने जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे लेकर पंचनामे की कार्रवाई की।
इंजीनियर के खुदकुशी के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका है। वह मूल रूप से ऋषिकेश का रहने वाला था और जोशियाड़ा में अकेला ही निवास कर रहा था। एचएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण