हरिद्वार: देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाए जाने के अवसर पर देशभर में रोपवे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी ने “स्वाभिमान योजना” की शुरुआत की है। योजना के तहत देश भर में कंपनी के रोपवे पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लाभार्थी फ्री यात्रा कर सकेंगे।
यह मौका पहले 100 यात्रियों को ही दिया जाएगा। जिन यात्रियों ने दोनों डोज़ लगवा ली हैं। ऐसे पहले 100 यात्री देशभर में कंपनी के रोपवे पर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे।
कंपनी के एमडी अपूर्व झावर ने बताया कि यह स्वाभिमान योजना 24 अक्टूबर से लागू होगी। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करना है। समय-समय पर कंपनी द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जाते हैं, पहले भी कंपनी द्वारा कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया था। इससे पहले ओलंपिक विजेता के नाम से जुड़े लोगों को नि:शुल्क यात्रा करवाई गई थी।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ