लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के वॉरियर वॉलंटियर्स पूर्व एनएसएस और रोवर्स रेंजर्स स्वयंसेवियों द्वारा लालकुआं के नगीना कॉलोनी में ठंड के मौसम को देखते हुए गरीब, असहाय, जरूरतमंद झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले लोगों को 1200 जोड़ी से अधिक वस्त्रदान का कार्यक्रम किया
इस कार्यक्रम में वॉरियर वॉलंटियर्स लीडर भारती कोटिया, रोवर्स-रेंजर्स लीडर डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. मनोज कुमार जोशी और वॉरियर वॉलंटियर्स टीम के सदस्यों द्वारा स्थानीय जनता, छात्र-छात्राओं, रोवर्स-रेंजर्स, प्राचार्य, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के सहयोग से पूर्ण किया।
नगीना कालौनी के निवासियों द्वारा वस्त्रदान कार्यक्रम के लिए वॉरियर वॉलंटियर्स की प्रशंसा की गई।
वस्त्रदान कार्यक्रम में सूरज सिंह राठौर, तनुजा, प्रियंका दानू, रेखा जोशी, किरन, उर्मिला, अभय कुमार, रंजना, अंकिता पांडे, शालू आदि वॉरियर वॉलंटियर्स रोवर्स-रेंजर्स उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘पृथ्वी दिवस’ पर पर्यावरण संरक्षण एवं सघन स्वच्छता अभियान का आयोजन
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में हुआ भू अलंकरण दिवस का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रोबर्स रेंजर्स ने पायीं विभिन्न जानकारियां