हरिद्वार: आज सुबह सिडकुल स्थित एलईडी बल्ब बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस कारण फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलना शुरू हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की 4 गाडि़यां मौके पर पहुंची। इसके बाद एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार सिडकुल के सेक्टर-6। के प्लाट नंबर 94 में स्थित शक्ति इंडस्ट्रीज बल्ब फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते आग अंदर ही अंदर तेजी से फैल गई।
तत्काल आग की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर लाखों का सामान था, जो आग लगने से स्वाहा हो गया।
हरिद्वार के चीफ फायर ऑफिसर नरेंद्र सिंह कुंवर का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एनएसएस के बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की 36 वीं पुण्यतिथि
हरिद्वार : देहरादून जा रही बस में सर्वानंद घाट के सामने लगी भीषण आग