हरिद्वार: घड़ी की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची और बमुश्किल से आग पर काबू पाया। वहीं फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना लक्सर क्षेत्र की है।
बता दें कि जहीद नाम के व्यापारी की लक्सर के मेन बाजार में घड़ी की दुकान है। रोजाना की तरह जहीद शाम को दुकान बंद करके रुड़की चला गया। रात करीब दस बजे किसी ने बंद दुकान से धुंआ निकलते हुए देखा और अन्य लोगों को सूचना दी। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दुकान में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग इतनी विकराल थी कि फायर ब्रिगेड की टीम आने से पहले ही दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम दो गाडि़यों की मदद से आग पर काबू पाया।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के बाद साधु संतों ने सभी से की अपील, जानिए..
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन