ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो प्रीति कुमारी नें ध्वजारोहण के साथ की।
राष्ट्रगान के बाद महाविद्यालय परिवार ने शौर्य दीवार पर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की ।
इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा का संदेश महाविद्यालय की समारोहक डॉ सृजना राणा द्वारा पढ़कर सुनाया गया।इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो प्रीति कुमारी नें संविधान की प्रस्तावना की शपथ महाविद्यालय परिवार को दिलायी ।
इस मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ आदिल क़ुरैशी नें गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया की रावी नदी के तट पर 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज्य का जो संकल्प कॉंग्रेस अधिवेशन में लिया गया उस ऐतिहासिक दिन को याद करने के लिए गणतंत्र दिवस मनाया जाता है ।साथ ही उन्होंने संविधान निर्माण की रूपरेखा पर अपने विचार व्यक्त किए ।
प्रोग्राम के अंत में प्राचार्य प्रों प्रीति कुमारी नें सभी को ७५ वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश के लिए समर्पित भाव से एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया की यह दिन उन महापुरुषों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने के बाद भी एक सशक्त और समृद्ध गणराज्य बनाने की राह में काम किया।
प्रोग्राम के समापन में श्रम दान किया गया।
इस अवसर पर पर सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग