नवल टाइम्स न्यूज़, 15.02.2024 : आज राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय शोध केंद्र पर शोधरत छात्रों ने अपने शोध प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
आयोजन में कुल सोलह शोधार्थियों ने अपना प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निकिता सचवानी को जयपुर के बी बी डी राजकीय महाविद्यालय जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उनके शोध आलेख को सर्वश्रेष्ठ शोध आलेख के रूप में चयनित होने पर महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।
उपस्थित शोध निर्देशकों एवं प्रकोष्ठ संयोजक प्रो. त्रिभूनाथ दुबे ने शोधार्थियों को बहुमूल्य सुझाव दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सीमा चैहान ने की तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. प्रेरणा शर्मा एवं प्रो. राजेंद्र माहेश्वरी नें उत्साहवर्धन किया।
शोधार्थी एकता पारेता ने भजन सम्राट अनूप जलोटा पर किए शोध पर प्रकाश डाला। शोधार्थी सुमन चैधरी ने श्रीराम परिहार के ललित निबंधों पर अपने शोध का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कुलदीप प्रजापति ने ओम नागर के साहित्य का आलोचनात्मक अध्ययन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत विवेचन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपा स्वामी ने किया तथा शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. पारुल सिंह ने समस्त अथितियों का आभार व्यक्त किया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग