- संघ समाज व राष्ट्र निर्माताओं की टकसाल है
- डॉ0 संगीता सक्सेना ने देश भक्ति गीत से प्रेरित किया
देवेंद्र सक्सेना,कोटा: कोटा महानगर में 22 मई से छः जून तक चल रहे राष्ट्र व समाज के स्वयंसेवकों के वर्ग के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सम्पर्क विभाग, संस्कार भारती, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कोटा महानगर के तत्वावधान में बैठक एवं वर्ग दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चित्तौड़ प्रांत प्रचारक श्री मुरलीधर जी भाई साहब ने अपने बौद्धिक में समाज और राष्ट्र निर्माण में संघ के सौ वर्ष के योगदान का सप्रमाण उल्लेख किया और कलाकारों साहित्यकारों के प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। 
बैठक में प्रांत अधिकारियों की उपस्थिति में संस्कार भारती की मंचीय कला संयोजक डॉ0 संगीता सक्सेना ने अपनी सुरीली आवाज में देश भक्ति गीत गाकर शहीदों को श्रध्दांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर इतिहासकार प्रो0 मोहन लाल साहू, डाॅ 0 बाबूलाल भाट, ओम त्रिपाठी, संस्कार भारती अध्यक्ष हरिहर बाबा,महामंत्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना, प्रसिद्ध चित्रकार शंभू सिंह चौबदार, नृत्यांगना बरखा जोशी,लोक गायक रुक्मणी बजाड, तबला वादक कुणाल गंधर्व, ललित कुमार, चित्रकार डॉ 0 अनुपमा पंवार, ऋतु चौधरी, साहित्य परिषद चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री विष्णु शर्मा हरिहर,राजेन्द्र मोरपा, राममोहन कौशिक, योगी राज योगी, पत्रकार पुरूषोत्तम पंचोली ,अरविंद गुप्ता, फोटो ग्राफर विजय माहेश्वरी , कला घरोहर से जुड़े ललित मल्होत्रा, दिवाकर जोशी, डॉ0 राजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में प्रौढ़, युवा, तरुण, “माता बहिनों ने वर्ग दर्शन व प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संचालन डॉ0 राकेश यादव ने किया।


More Stories
समग्र कला साधक, संस्कार मित्र देवेंद्र कुमार सक्सेना- एक परिचय
राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कार्यकर्ताओं की कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में गिरी, कांग्रेसी नेता की हादसे में मौत
हरिद्वार: पतंजलि से कर्मचारियों को छोड़ने जा रही बस ने दो मासूमों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर