कोटा, 12 अप्रैल : कोटा के शास्त्रीय गायक जय राज गंधर्व को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
संगीत विभाग राजकीय कला कन्या कोटा में संगीत प्रभारी प्रेरणा शर्मा डॉ 0 राजेन्द्र माहेश्वरी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया तबला वादक देवेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि वे बहुत हंसमुख मिलनसार और सहृदय कलाकार थे , छात्रा जानवी सेन, निशिता तोशी, नम्रता सिंह आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी
गुरु नानक हाऊसिंग माला रोड में शास्त्रीय गायिका संगीता सक्सेना एवं आस्था सक्सेना ने श्रध्दांजलि देते हुए कहा कि वे खुशमिज़ाज सरल सरस कलाकार थे उन्होंने अपने पिता कला पुरोधा श्री केसरी लाल गंधर्व, पंडित जगदीश प्रसाद एवं पद्मश्री से सम्मानित उस्ताद मोइनुद्दीन खान साहेब से संगीत की शिक्षा ग्रहण की।
उनके पुत्र श्री यशराज गंधर्व मुम्बई में राजकीय सेवा में रहते हुए ग़ज़ल गायक पद्म श्री हरिहरण से गायन की शिक्षा ले रहे हैं।


More Stories
हरिद्वार: जनसेवा केन्द्र की आड़ में बना रहा था फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार: पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल: विवाह समारोह बना सामाजिक सरोकार का उदाहरण, शिवानी रमोला ने पेश की अनौखी मिसाल