प्रज्ञापुत्रो द्वारा भक्ति मय प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति हुई…
कोटा, 26 – 3-2025: गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ समारोह नार्थ एक्स टाऊन शीप सोगरिया कोटा में जनवरी 2026 में अखंड ज्योति वंदनीया माता भगवती देवी शताब्दी वर्ष समारोह पर गायत्री शक्तिपीठ के सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में सहभागिता समय दान सुनिश्चित करने के लिए देवेंद्र सक्सेना महामंत्री संस्कार भारती ने मंच से अपील की।
दुबे जी ने समय दान अशंदान की अपील की
संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना ने कहा कि संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का भाव, नागरिक शिष्टाचार को जीवन में अपनाकर अपने समाज व राष्ट्र को समर्थ बनाये,,
आयोजन के मुख्य यजमान के डी शर्मा, सारिका शर्मा ने बताया कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के वरिष्ठी प्रतिनिधि राम भरोसे शर्मा, देवेन्द्र सक्सेना, प्रभु लाल, महेश जौनवाल ने यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न कराये।शांतिकुंज टोली ने एक से बढ़कर एक प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुतियां हुई
इस अवसर पर सारिका शर्मा डॉ 0 संगीता सक्सेना, जतिन वत्स, आयुष वत्स, प्रिया सिंह आदि का अवतरण संस्कार सम्पन्न हुआ युग ऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा जी द्वारा रचित प्रेरणादायक साहित्य ज्ञान रथ एवं साहित्य स्टाल पर उपस्थित धर्म प्रेमी राष्ट्र प्रेमी जनों ने प्राप्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ कोटा, संस्कार भारती कोटा, सोगरिया गायत्री प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, गायत्री नव चेतना केंद्र माइक व्यवस्था राम भरोसी सैनी आदि ने विशेष सहयोग दिया।
सद्संकल्प एवं पूर्णाहुति के साथ यज्ञाआयोजन पूर्ण हुआ।
यज्ञ आयोजन में सैकड़ों की संख्या में धर्म संस्कृति व राष्ट्र प्रेमियों ने भाग लिया


More Stories
हरिद्वार: यूसीसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
हरिद्वार: प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
गजा: जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित,31 शिकायतें दर्ज