कोटा, 14-8-2025 : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सायं 4 बजे गुरु गोविंद सिंह विहार सोसायटी सोगरिया कोटा में कोटा में मुख्य अतिथि श्री लव शर्मा नेता प्रतिपक्ष एवं विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लोक नृत्य गुरु श्री हरिहर, श्रीमती संगीता सक्सेना मंचीय कला प्रमुख संस्कार भारती प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका, श्रीमती प्रेरणा शर्मा प्राचार्य राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की उपस्थिति में देश भक्ति संगीत सभा एवं कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
सोसायटी अध्यक्ष भीष्म कुमार चौहान ने बताया कि इस अवसर पर श्रीमती प्रेरणा शर्मा सितार, डॉ 0 संतोष कुमार मीना गायन, संगीत गुरूकुल समन्वयक तबला वादक श्री देवेंद्र सक्सेना, मुकेश की आवाज़ के जादूगर प्रसिद्ध गायक श्री राजीव मल्होत्रा, , नृत्यांगना नेहा पांचाल एवं समूह, गायक श्री रामकुमार एवं सोसायटी की प्रतिभाएं प्रस्तुति देंगी। प्रसिद्ध कवि नरेश निर्भीक व गायक डॉ 0 बी एल कुर्रा भी प्रस्तुति देंगे ।
इस अवसर पर सभी कलाकारों को सोसायटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
समारोह अतिथि मंच पर, मुख्य अतिथि लव शर्मा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा विशिष्ट अतिथि १-श्री हरिहर बाबा संरक्षक संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा, संगीता सक्सेना मंच कला प्रमुख संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा, श्रीमती प्रेरणा शर्मा प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय राम पुरा कोटा उपस्थित थे।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार- मदन कौशिक
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन
हरिद्वार: जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित, कांवड़ मेला के चलते लिया निर्णय