संजीव शर्मा, एनटीन्यूज़: चुनावों के दौरान प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का प्रयोग हर चुनाव में होता रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए तथा चुनावों को प्रभावित करने के लिए चुनावों के दौरान तेजी से बढ़ रहे शराब के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए जिस तरह शराब का प्रचलन निरंतर तेजी से बढ़ रहा है यह युवाओं के भविष्य एवं सभ्य समाज के लिए अत्यंत ही चिंता का विषय है !
उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी एवं जागरूक मतदाताओं को भी शराब एवं अन्य माध्यमों से मतदाताओं को लुभा कर चुनावों को प्रभावित करने वाले प्रत्याशियों का पूर्णता बहिष्कार करना चाहिए!
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावों का निष्पक्ष एवं साफ सुथरा होना अति आवश्यक है! उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी को चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से तेजी से बढ़ रहे शराब के प्रचलन पर तत्काल रोक लगानी चाहिए!
chandra mohan kaushik,



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग