पांच दिवसीय रोवर रेंजर के निपुण व राज्य स्तरीय कैंप के दिन सभी 271 रोवर रेंजर ने परीक्षा के दौर से गुजर करके परीक्षा दी।
परीक्षा के प्रश्न पत्र में स्काउट के जन्मदाता का नाम, भारत स्काउट गाइड की संस्था की स्थापना कब हुई, झंडा गीत के लेखक कौन है, टोली के झंडे के नाम, हेलियाड किसे कहते हैं, उत्तर कितने प्रकार का होता है, गुड टर्न नोट किसे कहते हैं, बीपी की बहन का नाम क्या था, भारत में स्काउट गाइडिंग का संरक्षण कौन होता है , अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है, पेट्रोल कॉर्नर क्या होता है, हड्डी की टूट कितने प्रकार की होती है, भलाई की गांठ क्यों लगाई जाती है, बोवर युद्ध कब और कहां हुआ, आगे रास्ता बंद है का चिन्ह क्या है, संस्था के झंडे की माप क्या है, प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते हैं , राष्ट्रीय गान के रचयिता कौन है, भारत में एक नागरिक की मत देने की उम्र कितनी होती है, आदि आदि प्रश्नो को पूछा गया ।
रेंजर के इंचार्ज मैडम अंजलि चंदोला LT गाइड रहे तथा रोवर के इंचार्ज प्रोफेसर सतेंद्र रहे।
इस अवसर पर सभी स्टाफ रोवर स्काउट लीडर, रेंजर गाइड लीडर मौजूद रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग