- डामरीकरण उखडने से रपट सकता है वाहन
डीपी उनियाल,गजा : विकास खंड चम्बा के मखलोगी पट्टी मे जगेठी तुंगोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण उखडने से सडक पर रोडी बजरी व सडक किनारे झाडियाँ होने से वाहन रपटने की सम्भावना जताई जा रही है।
लोक निर्माण विभाग चम्बा के अधीन इस सड़क का निर्माण 5 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत हुआ था।
वर्तमान में सड़क लोक निर्माण विभाग चम्बा के अधीन है। ग्राम तुंगोली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह रावत व जगबीर सिंह रावत ने बताया कि सड़क पर जगह जगह पेंटिंग उखडने के कारण गड्ढे बन चुके हैं साथ ही सडक पर रोडी बजरी हो गई है।
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग को सभी सडकों को गड्ढा मुक्त करने के लिए पेंचवर्क का काम करके गड्ढों को भरने के लिए निर्देश दे चुकी है लेकिन तु़गोली की सडक पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
बताया कि सडक के किनारे झाडियाँ होने के कारण जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है, इस सडक पर लगातार लोगों की आवाजाही बनी रहती है। विक्रम सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग चम्बा से सडक को गड्ढा मुक्त करने के लिए संज्ञान लेने को कहा है।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक