संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: बीएचईल कर्मचारियों की सभी यूनियन ने संयुक्त रूप से चिकित्सा पैनल से हरिद्वार स्कैन सेंटर को हटाए जाने की भेल प्रबन्धन से मांग की है।
बीएचईल के कर्मचारी संघ का कहना है कि हरिद्वार स्कैन सेंटर पर भारी लापरवाही व अनियमितताएं बरती जा रही है।कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर भेल प्रबन्धन से हरिद्वार स्कैन सेंटर मेे बरती जा रही लापरवाही व अनियमितताओ को लेकर कहा कि यह सेंटर पूर्व में कई बार गलत जाँच रिपोर्ट भेल के रोगियों को दे चुका है।
एक शिकायत मेे बताया कि भेल के एक कर्मचारी को पेट दर्द होने की शिकायत पर मुख्य चिकित्सालय द्वारा ने दिनांक: 03.09.2021 को हरिद्वार स्कैन सेंटर में अपना पेट का अल्ट्रा साउण्ड कराने भेजा गया, जहाँ पर उसकी जाँच नार्मल आई किन्तु कर्मचारी का पेट दर्द कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था तो पुनः मुख्य चिकित्सालय द्वारा उपरोक्त कर्मचारी को दिनांक: 07.09.2021 में शर्मा इमेजिंग सेंटर पर पेट का अल्ट्रा साउण्ड कराने भेजा गया, जहाँ पर उसकी जाँच में 12 से 15 मिमी. की पथरी का होना दर्शाया गया। हरिद्वार स्कैन सेंटर की यह लापरवाही कतई स्वीकार योग्य नहीं है।
यह सेंटर पूर्व में भी इसी प्रकार की गलत जाँच रिपोर्ट भेल के रोगियों को दे चुका है। जिससे उनका उपचार यथोचित नहीं हो पाया और वह रोगी सही उपचार ना मिलने के कारण से काफी समय तक परेशान रहे।
इस सेंटर में पूर्व में एक गर्भवती महिला को गर्भ ना होने के बात कहीं जबकि वह महिला गर्भ से थी।
यूनियन्स् ने भेल प्रबन्धन से पुरजोर माँग करते हुए कहा कि हरिद्वार स्कैन सेंटर द्वारा बार-बार जाँचों में की जा रही लापरवाही को देखते हुये इसे तुरन्त भेल हरिद्वार के पैनल से हटाया जाये।




More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं सखी किट वितरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न