इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा लगाए जा रहे विशेष शिविर के चतुर्थ दिन ज़िला समन्वयक द्वारा निरीक्षण किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रो0 जगमोहन सिंह नेगी ने इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी का ग्राम पनियाली में लग रहे।
विशेष शिविर में स्वयं सेवियों से बात करके उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जाना एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए प्रो0 नेगी ने कहा कि विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक अभिन्न अंग है। युवाओं के लिए इसकी विशेष महत्ता है क्योंकि यह युवाओं को समूह में रहने, सामूहिक अनुभव साझा करने और समुदाय के साथ निरंतर बातचीत के लिए अद्वितीय अवसर प्रदान करता है।
शिविरार्थियों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर डॉ0 संदीप बुधानी, एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद