उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए गंगा नदी में समा गई।
रेस्क्यू टीमों ने मौके से दो लोगों के शव बरामद किए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। अन्य संभावित लापता लोगों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और जल पुलिस की टीमें सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
पुलिस के अनुसार देवप्रयाग में सैनिक होटल और पंत गांव के बीच डंपिंग जोन के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433सड़क किनारे लगे मजबूत सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए खाई में नीचे गंगा नदी में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार सीधे नदी की तेज धाराओं में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। गंगा नदी का तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बना।
पुलिस प्रशासन के अनुसार वाहन में सवार लोगों की वास्तविक संख्या और दुर्घटना से जुड़े अन्य कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग