वी श के च राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज दिनांक 06/02/24 को हिन्दी विभाग द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हिन्दी विभागीय परिषद 2023-2024 का गठन किया गया। विभागीय परिषद में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं से छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें चुनावी प्रक्रिया से
अध्यक्ष पद पर सुमन चौहान एम.ए प्रथम सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद पर रेखा बी.ए द्वितीय सेमेस्टर, सचिव पद पर बुसरा बी.ए द्वितीय सेमेस्टर, एवं सांस्कृतिक सचिव पद पर कल्पना बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर का चयन हुआ।
इसके साथ शुशांत,अमीषा व आँचल कुमारी को कक्षा प्रतिनिधि पद के लिए सर्वसमत्ति से निर्वाचित किया गया।
महाविद्यालय संरक्षक, प्राचार्य प्रो.जी आर सेमवाल ने चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामनाएँ दी एवं उनके दायित्व व कर्तव्यों से रूबरू भी कराया। विभागीय परिषद की संयोजक डॉ नीलम ध्यानी एवं सदस्य डॉ मंजूँ गौतम द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
विभागप्रभारी डॉ अरविंद कुमार अवस्थी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को परिषदीय गठन के महत्व एवं साल भर होने वाली प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए समझाया गया।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग