September 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनोरी पी.जी. कॉलेज में हुआ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार, दिनांक 07 फरवरी 2025:  धनोरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी के अंग्रेजी विभाग द्वारा 7 फरवरी 2025 को सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी ज्ञान एवं त्वरित उत्तर देने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. अमित कुमार भगत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान की रुचि बढ़ाना, तर्क शक्ति को विकसित करना और प्रतिस्पर्धा के माहौल में उनके आत्मविश्वास को सशक्त करना था।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. बलविंदर कौर एवं डॉ. रीना मिश्रा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता न केवल ज्ञान अर्जन का एक माध्यम है, बल्कि यह छात्रों को त्वरित सोचने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में भी मदद करती है।

प्रतियोगिता में डॉ. राखी बालियान, डॉ. सीमा पंत एवं सुश्री मोनिका रानी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्तरों का सटीकता, गति एवं तर्कशक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार एवं सचिव आदेश सैनी जी ने विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही।

यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के लिए न केवल एक ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुई, बल्कि यह उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को भी मजबूत करने का एक बेहतरीन अवसर बनी।

About The Author