संजीव शर्मा एनटीन्यूज़,हरिद्वार, 26 सितंबर: महाराज अग्रसेन जयंती के आयोजन को लेकर वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के संयोजन में विवेक विहार स्थित कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सात अक्टूबर को महाराज अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हवन पूजन के साथ -साथ वैश्य समाज के लोगों को महाराज अग्रसेन के जीवन दर्शन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।
डा.विशाल गर्ग ने कहा कि महाराज अग्रसेन के जीवन दर्शन से समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समाजोत्थान में अनेकों कार्य किए। वैश्य समाज के लोगों को उनके जीवन के प्रेरणा लेकर देश व समाज के विकास में योगदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाईन का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।
बैठक में संयोजक धीरेंद्र गुप्ता, सहसंयोजक कमल अग्रवाल, डा.सुधीर अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, गौरव गोयल, लोकेश गुप्ता, महेशचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत