फलों में सभी प्रकार के पोषण तत्व मौजूद होते हैं। इस प्रकार से सेहतमंद रहने के लिए हमें फलों का सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर फलों का सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो यह फायदा करने की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से फल को खाने का क्या तरीका है।

आयुर्वेद के अनुसार फलों के सेवन का सबसे सही समय दिन का है। खट्टे फलों को छोड़कर अधिकतर फलों को खाली पेट खा सकते हैं। इसमें केला, नाशपाती और आड़ू आदि शामिल हैं। सेब को खासतौर पर सुबह के समय खाया जाता है क्योंकि ये पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो आपके इंटेस्टाइन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

आपको खाने से पहले या बाद में कभी भी फल नहीं खाने चाहिए सुबह आप ब्रेकफास्ट में फल खा सकते हैं खाना खाने के बाद फल खाने से बचना चाहिए। खाने से पहले या खाने के बाद फलों का सेवन आपको गैस, कब्ज या पेट दर्द का शिकार बना सकता है।

जब आप खाने के साथ फलों को शामिल कर लेते हैं तो पेट में फलों का पाचन रुक जाता है। आपका पाचन तंत्र उस वक्त खाने को पचाने के काम में लगा होता है।

फलों के साथ दूध या दही का सेवन ना करें। फल खाने के कम से कम आधा घंटे तक कुछ ना खाएं।

फलों को खाने का सबसे सही समय सुबह माना जाता है। खाली पेट फल खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि खट्टे फलों को खाली पेट ना खाएं क्योंकि एसिडिटी की समस्या हो सकती है. सुबह सेब, आम और केला जैसे फल खा सकते हैं।

मौसम के हिसाब से फल खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है गर्मी के दौरान कच्चे और मीठे फलों को खाने की सलाह दी जाती है।

फलों को हमेशा पहले अच्छी तरह धो लें तभी उसे खाएं। कोशिश करें कि जिन फलों को आप छिलके सहित खा सकते हैं, उन्हें छिलके के साथ ही खाएं। जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, चीकू आदि। इन फलों के छिलके फाइबर युक्त होते हैं और इनमें बड़ी मात्रा में पोषण होता है।

फलों को काला नमक लगाकर खाने से फल का स्वाद तो बढ़ ही जाता है, साथ ही हमारा पाचन भी बेहतर होता है क्योंकि काला नमक सुपाच्य होता है। लिहाजा फलों के साथ इसका सेवन गुणकारी है।

सेब
सेब एक अच्छा फल माना जाता है। इसमें आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीन तथा मिनरल्स मिलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। आपको यदि सेब का पूरा फायदा लेना है तो आप इसको बिना छीले ही खाना चाहिए।
संतरा
यह विटामिन ए, सी, मिनरल्स, सोडियम, फॉस्फोरस तथा कैल्शियम का बड़ा स्त्रोत्र माना जाता है। यह आपके बालों तथा स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने के लिए आप इसको हमेशा दिन में ही खाएं। इसको आप कभी सुबह के समय या रात में न खाएं।
आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन ए, फाइबर, विटामिन सी जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। यदि आप आम का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की इसकी तासीर गर्म होती है अत: दूध के साथ इसका सेवन कभी न करें।
नारियल
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल तथा वसा नहीं होती हैं। अत: यह आपको मोटापे से बचाता है। सुबह के समय इसका सेवन अधिक अच्छा माना जाता है लेकिन ध्यान रखें कि आप खाली पेट इसका सेवन न करें।

(यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। उपचार या स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए विशेषज्ञ की मदद लें।)