डी पी उनियाल गजा टिहरी गढ़वाल: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया।
बारातघर गजा में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
नारी शक्ति वंदन अभियान की संयोजक मीना खाती ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं तथा नारी शक्ति के कल्याण हेतु समूह में शामिल महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
गजा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती, जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना है ।
नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में शामिल लाभार्थी मधु खाती, वंदना रावत, नीलम कंडारी, पिंकी रावत,नीमा खाती, मधु चौहान, सुनीता पंवार, सरोजनी असवाल सहित दो दर्जन महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर आभार व्यक्त किया।
बैठक में बीर सिंह असवाल, हंशलाल सिंह चौहान, कुंवर सिंह रावत,कमल सिंह चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


More Stories
डी. रामकृष्ण राव, प्रो. बी. महादेवन एवं प्रो. एम. जगदीश कुमार को मिलेगा ‘शिक्षा भूषण’ सम्मान
महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता