आज दिनांक 5 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के पनियाली ग्राम में चल रहे एनएसएस कैंप के अंतर्गत स्वयंसेवियो को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने बताया कि जो महिलाएं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेती हैं तो वे सशक्त महसूस करती हैं । हर प्रकार की प्रतिकूलता, चाहे बड़ी हो या छोटी, को संभालने में सक्षम होती हैं।
महिलाओं की आत्मरक्षा कक्षाओं में सीखे गए शारीरिक और मानसिक कौशल के कारण उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग के सहयोग से लगाया गया जिसमें महेंद्र सिंह भाकुनी वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक द्वारा स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से चम्पा रावत, बबिता जोशी, डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर आदि उपस्थित रहे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत