नवोदय विद्यालय के टीन के फैब्रिकेटेड भवन में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे भवन के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार के हताहत की सूचना नहीं है। हालांकि संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
मामला, चमोली जिले के गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय का है। आज तड़के पौने चार बजे चमोली जिले के गैरसैंण थाना पुलिस और फायर यूनिट गैरसैंण को घटना की सूचना मिली।
इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। छात्रों और कर्मचारियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया गया कि आग स्कूल के भंडारण कक्ष से शुरू हुई।
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसने इमारत के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया था। आग से भंडारण कक्ष में रखा खेल सामाग्री, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए। जिस वक्त आग लगी उस समय बच्चे सोए हुए थे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन