- पूर्व में नशे के कारोबार में संलिप्त गैंगस्टर महिला की बेटी हैं दोनो
- जीजा के साथ मिलकर नशे का काला कारोबार कर रही थी महिलाएं, जीजा की तलाश जारी
- एक ही परिवार के 04 लोगों के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एसएसपी हरिद्वार की लीडरशिप में काम कर रही हरिद्वार पुलिस को एक के बाद एक सफलता हाथ लग रही है।
इसी बीच कलियर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्मैक बेचने की सूचना पर 02 सगी बहनों को रहमतपुर नई कॉलोनी टंकी के पास से 11.78 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया।
दोनो महिला पूर्व में नशे के कारोबार में लिप्त गैंगस्टर महिला की बेटियां हैं एक बेटी को कलियर पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। महिलाएं अपने जीजा रिफाकत के साथ मिलकर स्मैक का कारोबार किया जा रहा था। जिसकी तलाश जारी है।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
महाविद्यालय अगरोड़ा में NSS अविन्यास कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की दी जानकारी