पत्रकार की युवा बेटी की घर में लाश मिलने का मामला सामने आया है ।
मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का है जहाँ पत्रकार गोपाल शर्मा की युवा पुत्री इशिका शर्मा की घर में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उसकी घर पर लाश मिली है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इस पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक जानकारी ली। साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पत्रकार गोपाल शर्मा ने जांजगीर यादव चौक के पास नया मकान बनवाया है और 1 फरवरी को ही गृहप्रवेश किया था। वे किसी कार्य से अपने पुराने निवास स्थान कोरबा आये थे ।
इसी बीच उन्हें फोन के जरिए इस घटना की जानकारी मिली तो वे पत्नी के साथ तत्काल जांजगीर-चांपा पहुंचे।
इशिका शर्मा जांजगीर में ही रहकर न्यूज चैनल में बतौर पत्रकार काम करती थी। घर पर उसके साथ भाई और एक अन्य युवक के होने का पता चला है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है व जांजगीर सहित कोरबा के पत्रकारों में शोक की लहर है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी