April 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पी. जी. कालेज कोटद्वार के इतिहास विभाग में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

कोटद्वार: आज दिनांक 27/04/2026 को डा.पी.डी.बी.एच.रा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के इतिहास विभाग में विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा पुरस्कार वितरित किये गए।
विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीन जोशी ने बताया कि सत्र 2025-26 में इतिहास विभाग द्वारा विभागीय परिषदीय प्रतियोगी कार्यक्रमों के अंतर्गत “उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्थलों का सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व ” नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं “ भारतीय ज्ञान परंपरा ” नामक विषय पर भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें श्री जुनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की आयुश्री त्रिपाठी को प्रथम स्थान, एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की दीक्षा घिल्डियाल को द्वितीय स्थान एवं एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की आँचल रावत को तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत किया गया।

डॉ. नवरतन सिंह के नेतृत्व में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में श्रेया नेगी (एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर) को प्रथम स्थान, आँचल रावत (एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर) को द्वितीय स्थान तथा दीक्षा घिल्डियाल (एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर) को तृतीय स्थान हेतु प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीन जोशी ने अवगत करवाया कि इतिहास विभाग द्वारा उक्त प्रतियोगी प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त इस सत्र में “ इतिहास : एक अध्ययन एवं मानवतावादी दृष्टिकोण ” विषय पर एक संगोष्टी तथा छात्रों के कैरियर उन्नयन हेतु आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यान गोष्टी का भी आयोजन किया गया था जिसमें राजस्थान पुलिस अकादमी के प्रो. विकास नौटियाल द्वारा छात्र-छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी जानकारी दी गई थी।

प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना दी तथा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापक श्री जुनीष कुमार एवं डॉ. नवरत्न सिंह उपस्थित रहे |

About The Author