एनटीन्यूज़: बच्चों के लिए कोविड वैक्सीन की मंजूरी, को-वैक्सीन को सरकार ने दी मंजूरी, लम्बे इन्तजार के बाद 2 से 18 साल तक के आयु वर्ग वालों के लिए कोविड टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया है।
देश में कोरोना टीकाकरण के रिकॉर्ड उपलब्धि के बाद अब बच्चों की बारी आ गई है। जल्द ही देश में 18 वर्ष से नीचे के सभी को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी है, अब 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है। यह भारतीय कोरोना टीका है। कोरोना वायरस के खिलाफ कोवैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी।
इस अभियान के अन्तर्गत पहले उन बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी जो अस्थमा आदि की बीमारी से ग्रसित हैं। सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। बच्चों को भी वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जाएंगी और इसका अन्तर 28 दिन का ही होगा।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ