अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़,हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में कचरे के डब्बे से नवजात बच्ची मिलने की घटना से मानवता फिर शर्मसार हो गई।
घटना मंगलवार रात की है जब बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया ।
कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया फ़िलहाल पुलिस नवजात बच्ची के माता पिता को खोज रही है और तलाश पूरी होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नवजात बच्ची की सूचना देने वाले बच्ची को देखकर उसे गोद लेने की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें कहा कि गोद लेने की एक प्रक्रिया एवं कानून होता है और सबसे पहले बच्ची की माता पिता को तलाशा जाएगा इसके बाद ही कानूनी तौर पर गोद लेने वाले झुक लोगों को बेटी गोद दी जाएगी।
जहाँ, नवरात्रों में हम देवी मां को पूजते हैं कन्याओं में देवी को ढूंढते हैं। लेकिन नवजात बच्ची कचरे में मिलने से फिर इस समाज की सच्चाई लोगों के सामने आ गई । इस तरह के कुकर्म बेटियो का समाज में कड़वा सच दिखलाता है ।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ