October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बड़ी खबरः हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख
  • एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए थे

हरिद्वार:  ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ से शनिवार की सुबह लापता हुए 8 माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

हालांकि अभी पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है, किन्तु पुलिस शीघ्र ही मामले का खुलासा करेगा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र से बच्चे को बरामद किया है। पुलिस ने कडच्छ की ही रहने वाली दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।

बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

बताते चलें कि हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।

इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।

 

About The Author

You may have missed