February 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय अगरोड़ा में विभागीय परिषद के अंतर्गत हुआ निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन मे विभागीय परिषद परास्नातक के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता शीर्षक “जल संरक्षण, नशे की बढ़ती समस्या, दहेज एक अभिशाप, मतदान की उपयोगिता” तथा पोस्टर प्रतियोगिता शीर्षक “नशा मुक्ति, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, मतदान हर नागरिक का अधिकार” विषय पर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ० विजय राज उनियाल तथा सदस्य डॉ० बिशन लाल के दिशा-निर्देशन मे निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गयी।

इस निबंध प्रतियोगिता मे कु० प्रमिला ने प्रथम स्थान, कु० साक्षी ने द्वितीय स्थान तथा कु० प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता मे कु० साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

About The Author