शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा संयोजक, विभागीय परिषद स्नातक तृतीय वर्ष डॉ० राकेश रतूड़ी तथा सदस्य श्री छत्र सिंह कठायत के दिशा-निर्देशन मे विभागीय परिषद के अंतर्गत निबंध, पोस्टर, भाषण तथा सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के रूप मे डॉ० बिशनलाल, डॉ० भरत गिरी गोसाईं तथा डॉ० अनुपम रावत ने अपना योगदान दिया।
निर्णायक मंडल द्वारा उक्त प्रतियोगिताओ की जांच कर परिणाम घोषित किये गये।
निबंध प्रतियोगिता मे कु० ईशा रावत प्रथम स्थान, कु० सृष्टि द्वितीय स्थान तथा हिमांशु नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं पोस्टर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कु० निकिता रावत, द्वितीय स्थान कु० शीतल नेगी तथा तृतीय स्थान ईशा रावत ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता मे कु० सृष्टि प्रथम स्थान तथा शीतल नेगी द्वितीय स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान (क्विज) प्रतियोगिता मे कु० शीतल नेगी ने प्रथम स्थान कु० स्वाति ने द्वितीय स्थान तथा कु० सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य ने विजयी तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें:-



More Stories
स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के योगमय जीवन के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने की पहल, पाँच गांवों में निःशुल्क योग शिविरों का यज्ञ के साथ समापन
हरिद्वार: महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल, मूल दस्तावेज गायब मिलने पर मचा हड़कंप
शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति,अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश