राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के देवभूमि उद्यमिता केंद्र के तत्वाधान में संचालित बारह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के नौवें दिवस में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी व वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ0विनय देवलाल द्वारा प्रोडक्ट क्वालिटी व ब्रांडिंग पर प्रकाश डालते हुए केस स्टडीज व विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विस्तार पूर्वक छात्र छात्राओं को समझाया।
डॉ0 विनय देवलाल ने ब्रांड इक्वटी ,ब्रांड प्रॉमिस,ब्रांड लॉयल्टी तथा को ब्रांडिंग आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रोडक्ट की गुणवत्ता अपने ब्रांड की सफलता को बना या बिगाड़ सकती है,उत्पाद की गुणवत्ता मूल्यांकन के प्रमुख कारकों को विस्तार पूर्वक बताया तथा कहा कि हर लोगो व टैग लाइन एक वायदा होता है उद्यमी का अपने ग्राहकों को ।
डॉ0उषा सिंह ने उत्पाद डिजाइनिंग के विषय में विभिन्न उत्पाद डिज़ाइन प्रक्रियाएँ और उनके विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। सुश्री मनीषा सरवालिया ने उत्पाद की पैकेजिंग के विषय में प्रतिभागियों को बताते हुए पैकेजिंग व लेबलिंग की प्रक्रिया व नवीन उत्पाद में भूमिका को विस्तार से बताया। समस्त श्री आशीष कुमार उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग