चिन्यालीसौड़ :आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के प्रथम दिवस पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नमामि गंगे कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
जिसमें 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ० अशोक कुमार अग्रवाल के संयोजन में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने गंगा स्वच्छता की शपथ लेते हुए गंगा को निर्मल और स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि गंगा केवल हमारी आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि जीवन और पर्यावरण का महत्वपूर्ण आधार है। गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को गंगा जल स्रोतों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
19 सितम्बर को प्रेस क्लब हरिद्वार में होगा “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का होगा आयोजन