उत्तरकाशी: आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में एवं एंटी ड्रग्स सेल, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशीले पदार्थों से के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को अपने गांव के लोगों, परिवार के सदस्यों, मित्रों आदि को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और राष्ट्र का भविष्य युवाओं की सोच, ऊर्जा एवं कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। नशे की आदत व्यक्ति के न केवल स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को प्रभावित करती है, बल्कि उसके पूरे परिवार, सामाजिक संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रभाव डालती है।
एंटी ड्रग सेल के प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की जागरूक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपने आसपास नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण बनाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
19 सितम्बर को प्रेस क्लब हरिद्वार में होगा “साहित्य सुरा-4” नामक साहित्य समागम का होगा आयोजन